सनसनीखेज” पहले डॉक्टर से मिलने की जताई इच्छा, फिर केबिन में घुसकर गोली मारकर हत्या।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- किसी की चेहरे पर नही लिखा होता की वह अपराधी है, न अपराधी कोई अलग दुनिया से आते हैं अपराधी हम में से एक ही होते हैं और बनते हैं, एक सनसनीखेज वारदात देखने को मिली जहां कुछ लोगों ने डॉक्टर से मिलने की इच्छा जताई और फिर जब उन्हें केबिन में ले जाया गया तो उन लोगों ने डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी, ये सनसनीखेज वारदात राजधानी दिल्ली से सामने आई है।

मामला दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के जैतपुर का है जहां नीमा अस्पताल के अंदर एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज के दृश्यों की जांच की जा रही है. अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, दो लोग घायल अवस्था में अस्पताल आए थे, ड्रेसिंग के बाद उन्होंने डॉक्टर से मिलने की मांग की और उनके केबिन में घुसते ही उन्हें गोली मार दी।जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह की है जब डॉक्टर अस्पताल के अंदर मौजूद थे, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास की सीसीटीवी को खंगाल रही है।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :