दुखद:- गौशाला में लगी भीषण आग” पशुधन और सामान जलकर राख।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- दुखद घटना सामने आई है जहां नैनीताल जिले के हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र के रैखालखत्ता गांव में बीती रात किसान गोपाल बिष्ट की गौशाला में भीषण आग लगने से दो गाय, दो बैल और आठ बकरियां जिंदा जल गईं।

घटना देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की है। जानकारी के अनुसार, गोपाल बिष्ट की गौशाला घर से कुछ दूरी पर स्थित थी। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही पलों में पूरी गौशाला जलकर राख हो गई। आग की चपेट में किसान का किचन और घर में रखा अनाज समेत जरूरी सामान भी आ गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गौशाला में मच्छर-मक्खी भगाने के लिए धुआं किया गया था, और यहीं से आग फैलने की संभावना है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा. प्रशासन की ओर से जल्द ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी.

फिलहाल, गोपाल बिष्ट का परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। उनकी आर्थिकी खेती और पशुपालन पर निर्भर है। इस घटना ने उनकी आजीविका पर गहरा असर डाला है।

सरकार से उम्मीद है कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को राहत मिलेगी। साथ ही ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ग्रामीण इलाकों में जागरूकता और सुरक्षा के ठोस कदम उठाने की जरूरत है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :