*”ट्रिपल मर्डर से सनसनी” मॉर्निंग वॉक पर गया था बेटा, पीछे से मां, पिता और बहन की चाकू गोदकर कर दी हत्या।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो” राज्य में मर्डर की वारदात बढ़ती जा रही हैं एक के बाद एक मामले सामने आ रही है, अब दिन दहाड़े एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई, मामला राजधानी दिल्ली का है जहां दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में ट्रिपल मर्डर हुआ है. बताया जा रहा है कि मां-बाप और बेटी की हत्या कर दी गई है. उन्हें चाकू से गोदा गया है. शुरुआती जांच में पता चला कि घर में बेटा भी रहता था, जिसने बताया कि वह घर पर नहीं था और टहलने के लिए गया था।

पुलिस इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ट्रिपल मर्डर मामले में नेब सराय पुलिस स्टेशन ने कुछ अपडेट दिए हैं और बताया कि पुलिस स्टेशन में सुबह 6.53 बजे कॉल आया था. पुलिस के मुताबिक, घटना देवली गांव में पुरानी चौपाल इलाके की है. हत्या में मारे गए तीनों लोग एक ही परिवार के थे, जिसमें पति, पत्नी और बेटी शामिल है।

 

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :