*”रुद्रपुर में नकली सोना दिखाकर असली सोने की ज्वेलरी और पैसे ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, UP के ठग गिरफ्तार।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधमसिंहनगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर शहर की ट्रांजिट कैंप पुलिस ने नकली सोना दिखाकर असली सोने के आभूषण और पैसे की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है, बता दें की ये गिरोह खुदाई के दौरान सोना मिलने की बातें बताकर सोने को कम दाम में बेचने का झांसा लेकर ठगी करता था। पुलिस ने 1 महिला सहित 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के पास से ठगी में प्रयुक्त नकली सोना बरामद किया है।

4 अक्टूबर को शनि शर्मा निवासी जोशी कालोनी फुलसुंगी की तहरीर दी थी की 21 सितंबर को अज्ञात लोगो के द्वारा सोने की ब्रिकि के नाम पर धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये लिए गए हैं, इस मामले में 267/2024 धारा 318 (4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सोने की ब्रिक्रि के नाम पर 50 हजार रुपये धोखाधड़ी कर ले जाने के मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया, आज यानी 5 अक्टूबर आरोपियों को मोदी मैदान के किनारे आंचल फेक्ट्री वाले छोर से गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से झूमरनुमा माला पीली धातु मय घटना प्रयुक्त 01 मोबाईल कीबोर्ड मार्का आईटेल बरंग नीला व नगदी 3340 रुपये तथा एक नायलोन व पोटलीनुमा कपडे का थैला बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी।

1. कन्हेया माली पुत्र हीरालाल माली उम्र 43 वर्ष नि० ग्राम मोहकमपुर थाना टी०पी० नगर मेरठ पू०पी०

2.संजय राय पुत्र देवाराप उम्र 24 वर्ष नि० ग्राम लालगंज आर्दशनगर ब्लाक के पीछे थाना लालगंज जिला रायबरेली यू०पी०

3. मीना देवी पत्नी देवा उम्र 41 वर्ष नि० ग्राम लालगंज आर्दशनगर ब्लाक के पीछे थाना लालगंज जिला रायबरेली यू०पी०

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :