पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर स्मैक तस्कर” इतनी स्मैक बरामद।

खबरे शेयर करे :

लालकुआं पुलिस ने “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। बिंदुखत्ता क्षेत्र में पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 6.25 ग्राम स्मैक बरामद की।

 

गिरफ्तारी का विवरण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में लालकुआं थाने की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने चौड़ाघाट फील्ड, रावत नगर द्वितीय, बिंदुखत्ता क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान सूरज मेहता पुत्र बलवंत सिंह मेहता को गिरफ्तार किया।

 

कानूनी कार्रवाई

अभियुक्त सूरज मेहता के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

 

नशे के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा। युवाओं को नशा मुक्त बनाने के लिए “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


    खबरे शेयर करे :

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :