परिजनों के लिए खाना ले जा रहा था युवक” ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां मंडी समिति के पास ट्रक से कुचलकर 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

हल्द्वानी के तीनपानी क्षेत्र निवासी नरेश पाल राजपूत अपने दोस्त के साथ बाइक से खेत पर खाना पहुंचाने जा रहे थे। मंडी से थोड़ा आगे बढ़ते ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। ट्रक चालक की लापरवाही से हुई इस घटना ने एक और परिवार का चिराग बुझा दिया। देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :