

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार,जल्द दस्तक देगी कड़ाके की ठंड। उत्तराखंड: उत्तराखंड में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। जहां एक ओर राज्य के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है, वहीं 22 अक्टूबर से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश क…



