

हल्द्वानी। हृदयरोगियों और उनके परिजनों के लिए राहतभरी खबर है। सुशीला तिवारी अस्पताल में एंजियोग्राफी से लेकर बैलूनिंग तक की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जाएंगी। अभी तक इस स्तर का उपचार यहां उपलब्ध नहीं था। अस्पताल में नौ करोड़ की लागत से कैथलैब की स्थापना होने जा रही है। सीएमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि नौ करोड़ की लागत से मशीनों की खरीद कर ली गई है। इनके इंस्टॉलेशन का काम शुरू हो गया ह…



