

पिथौरागढ़: सीमांत ज़िले पिथौरागढ़ के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब जल्द ही नैनीसैनी एयरपोर्ट से 72 सीटर विमानों की नियमित उड़ानें शुरू हो सकेंगी। यह संभव हो पाएगा एयरपोर्ट के उच्चीकरण के बाद जिसे लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के प्रस्ताव को राज्य सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। फिलहाल नैनीसैनी एयरपोर्ट ‘टू-सी’ श्रेणी में आता है, जिसमें छोटे विमानों की ह…



