*बड़ा हादसा” उड़ान भरते ही क्रैश हो गया हेलिकॉप्टर , पायलट समेत तीन की मौत।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- आज सुबह बुधवार को बड़ा हादसा देखने को मिला जहां उड़ान भरते ही एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमे बैठे पायलेट समेत 3 लोगों की मौत हो गई, ये हादसा महाराष्ट्र के पुणे में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बावधन बुद्रुक गांव के पास हुआ. इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी लगते ही बचाव कार्य के लिए मेडिकल टीम रवाना कर दी गई है. मरने वालों में 2 पायलट समेत 1 इंजीनियर शामिल है.

यह घटना ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलिपैड से उड़ान भरने के तुरंत बाद हुई. यह दुर्घटना सुबह 7 बजे से लेकर 7 बजकर 10 मिनट के बीच हुई. बताया जा रहा है इस इलाके में घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है. पूरी घटना की जानकारी आधिकारिक जांच के बाद ही सामने आएगी.


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :