रुद्रपुर: विकास को ठुकराल का समर्थन, लेकिन पार्टी कार्यक्रमों में नो एंट्री का फरमान जारी।

खबरे शेयर करे :

राजीव चावला / संपादक

ख़बर पड़ताल।

 

रुद्रपुर में भाजपा के सियासी समीकरण एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार ठुकराल ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर आस्था जताते हुए भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने अपने समर्थकों और भाईचारे का हवाला देते हुए चुनावी कार्यालय पहुंचकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित की।

 

हालांकि, इसके कुछ ही घंटों के भीतर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने एक आदेश जारी कर यह स्पष्ट कर दिया कि राजकुमार ठुकराल पार्टी के किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते। यह फरमान पार्टी में उनके भविष्य को लेकर सवाल खड़े करता है।

 

राजनीतिक घटनाक्रम पर उठ रहे सवाल

भाजपा ने भले ही ठुकराल के समर्थन का स्वागत किया हो, लेकिन उनके लिए पार्टी कार्यक्रमों में “नो एंट्री” का संदेश कहीं न कहीं पार्टी के भीतर उनके लिए विश्वास की कमी को दर्शाता है।

 

क्या यह कदम ठुकराल की वापसी की संभावनाओं को सीमित करने की कोशिश है, या फिर यह भाजपा की रणनीतिक चाल का हिस्सा है?

 

भाजपा के इस रुख ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले चुनावों में यह प्रकरण भाजपा के पक्ष में किस प्रकार का असर डालता है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :