

देहरादून- ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम ने पटेलनगर क्षेत्र से अवैध रूप से निवास कर रही दो बांग्लादेशी महिला नागरिकों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम द्वारा पूजा विहार, चन्द्रबनी क्षेत्र में चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान दोनों महिलाएं संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ और तलाशी में उनके पास से बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार…



