ऊधमसिंह नगर पुलिस का बड़ा अभियान: नशा तस्करी में लिप्त मां-बेटी गिरफ्तार

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उधम सिंह नगर के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव खेमपुर में छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खेमपुर के एक घर में नशा तस्करी की अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इस पर नानकमत्ता थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने गांव में छापेमारी की। पुलिस ने घर को चारों ओर से घेर लिया और तलाशी के दौरान मां-बेटी को रंगे हाथ स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया।

अन्य तस्करों पर कार्रवाई जारी

पुलिस का कहना है कि गांव में सक्रिय अन्य नशा तस्करों पर भी जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र में अवैध नशे की रोकथाम के लिए नियमित पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में नानकमत्ता थाने के उप निरीक्षक शंकर बिष्ट, उप निरीक्षक संजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक कृपाल सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल धनराज सिंह, शुभम सैनी और महिला कांस्टेबल बबीता शामिल थीं।

नशे के खिलाफ सख्त अभियान

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान तेज किया जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने का संकल्प लिया गया है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :