*”उधमसिंहनगर फिर बीस सूत्रीय कार्यक्रम में पहले स्थान पर, डीएम उदयराज ने दी बधाई।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड का उधम सिंह नगर जिला पिछली बार की तरह इस बार भी बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर रहा, बता दें कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जिला गत वर्ष से प्रदेश में लगातार प्रथम पायदान पर बना हुआ है।

वहीं डीएम उदयराज सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के जुलाई माह में बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जिला उधमसिंह नगर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। डीएम ने चालू वित्तीय वर्ष में बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रथम आने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने वर्षभर बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद 39 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 4 कार्यक्रमों में बी श्रेणी व 1 कार्यक्रम में सी श्रेणी रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों में ए श्रेणी लाने के निर्देश दिए। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रदेश के 13 जनपदों में उधमसिंह नगर प्रथम, टिहरी द्वितीय व देहरादून जनपद तृतीय स्थान पर रहा।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :