

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में शिक्षा विभाग के एक बड़े घोटाले की खबर सामने आई है। जिले के छह विकास खंडों में 55 लोग फर्जी डिप्लोमा के सहारे सहायक अध्यापक बन गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों का स्थायी निवास प्रमाणपत्र दिखाकर डीएलएड की डिग्री हासिल की और फिर उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनाकर सरकारी नौकरी पाई। जानकारी क…



