

रानीखेत: कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (केआरसी) मुख्यालय की गौरवशाली परंपरा में मंगलवार को एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। फर्ज की राह पर डटे रहकर 31 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 603 अग्निवीर नवसैनिक अब आधिकारिक रूप से भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। जैसे ही नई तैयार पीढ़ी के ये युवा बहादुरगढ़ द्वार से बाहर निकले, उनके चेहरे पर उत्साह और देशभक्ति का जोश साफ झलक रहा थ…



