

हरिद्वार : हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर मंगलवार शाम आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोग घबरा गए। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम चंद्राचार्य व्यापार मंडल की ओर से हर साल की तरह आयोजित किया गया था। व्यापारी और स्थानीय लोग लोहड़ी की आग जलाकर उत्सव मना रहे थे। इसी दौरान पास में खड़ी एक कार में आग क…



