

चमोली: चमोली जिले के ज्योर्तिमठ विकासखंड के डुमक गांव में भालू के हमले ने एक परिवार को बुरी तरह प्रभावित किया है। जंगल में घास लेने गए पति-पत्नी पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में पति सुंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि पत्नी लीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। लीला देवी को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और दहशत का माहौल ह…



