

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भेल सेक्टर-5 स्थित लेबर कॉलोनी एक दिल दहला देने वाली वारदात से कांप उठा। रविवार देर रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से कई बार वार कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। महिला की मौत के बाद जब उसका बेटा घर पहुंचा, तो खून से सनी मां की हालत देख उसकी चीखें निकल पड़ीं। बेटे ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना क…



