

हल्द्वानी: आपातकालीन सेवा डायल 112 का दुरुपयोग करना रोडवेज बस चालक को महंगा पड़ गया। लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने बस चालक पर 5 हजार रुपये का चालान किया है। वहीं मारपीट के मामले में ऑल्टो चालक समेत दो लोगों पर भी पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया गया। कोतवाली पुलिस को डायल 112 पर रोडवेज बस चालक ब्रज किशोर ने सूचना द…



