उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री पुत्र पर जंगल की लूट का आरोप: संरक्षित पेड़ों की अवैध कटान का मामला गर्माया, वन विभाग ने दर्ज की FIR।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– कैबिनेट मंत्री के बेटे पर संरक्षित पेड़ों की अवैध कटान का आरोप लगा है, वन विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बता दें कि नीलकंठ मार्ग के खैरखाल क्षेत्र में संरक्षित प्रजाति के पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पीयूष अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल में संरक्षित पेड़ों की अवैध कटान ने वन विभाग और प्रशासन को सवालों के घेरे में ला दिया है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पीयूष अग्रवाल पर आरोप लगा है। वन विभाग ने 26 पेड़ों की कटान की पुष्टि की है, जिसमें दो संरक्षित प्रजाति के खैर के पेड़ शामिल हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस भूमि पर कई दिनों तक बिना अनुमति के काम होता रहा। राजस्व उपनिरीक्षक ने तीन बार काम रुकवाया, लेकिन रसूख के चलते सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

आकाश गंगवार, डीएफओ, कोटद्वार:- “बिना अनुमति संरक्षित प्रजाति के पेड़ काटे गए हैं। हमने भूस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।”

इस मामले में पीयूष अग्रवाल ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि उन्होंने तहसील और पटवारी से अनुमति ली थी।

पीयूष अग्रवाल:- “हमने सभी आवश्यक अनुमति ली थी। मुझे नहीं लगता कि वहां कोई अवैध कटान हुई है। अगर कुछ हुआ भी होगा तो नियमानुसार जुर्माना भर दिया जाएगा।”

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :