

पौड़ी: गजल्ड़ गांव में सक्रिय गुलदार का आतंक बुधवार देर रात समाप्त हो गया। प्रसिद्ध प्राइवेट शूटर जॉय हुकिल और उनकी टीम ने सक्रिय गुलदार को मार गिराया। इसके बाद वन विभाग ने उसे नागदेव रेंज, पौड़ी में रेस्क्यू कर सुरक्षित रखा। बीते गुरुवार को इस गुलदार ने 45 वर्षीय राजेंद्र नौटियाल को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद क्षेत्र में कई पालतू पशुओं पर भी हमले हुए….जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।



