

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया छह मार्च से शुरू होगी और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। चारधाम यात्रा के अंतर्गत केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया क…



