

अल्मोड़ा। जिले के देघाट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर नशे की हालत में घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने पड़ोसी गांव के एक युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आमखेत निवासी नंदन सिंह रावत अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान बिजौली गांव क…



