

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनपद में व्यापक बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत गठित टीमों ने शहर के विभिन्न बाजारों, औद्योगिक इकाइयों, होटल-ढाबों, वर्कशॉप और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नाबालिग बच्चों की सघन तलाश और छापेमारी की। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जनपद प्रशासन बाल श्रम उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों से उनका बचपन और शिक्षा छिनने वाल…



