

रुद्रपुर : उत्तरकाशी में उगाया जाने वाला लाल चावल अब उत्तराखंड से बाहर भी अपनी पहचान बना रहा है। बेहतर गुणवत्ता, पोषण से भरपूर गुण और जैविक खेती के कारण इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से इसके ऑर्डर मिलने लगे हैं, जिससे किसान और स्वयं सहायता समूह उत्साहित हैं। रुद्रपुर के गांधी पार्क में चल रहे सरस कार्निवल मेले में लाल चावल की भारी मांग देखी जा रही है। खासतौर पर…



