

देहरादून। एसटीएफ उत्तराखंड ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार (निवासी देवरिया उत्तर प्रदेश) और भास्कर नैथानी (निवासी देहरादून) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने के लिए कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस तकनीक का इस्तेमाल कर नकल करवाते थे। इसके बदले अभ्यर्थिय…



