

देहरादून। उत्तराखंड में जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने कई गंभीर कदम उठाने शुरू किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वन विभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है…जिससे बेहतर परिणामों की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार ने चीड़ के जंगलों में आग लगने की मुख्य वजह माने जाने वाले पिरूल को हटाने के लिए ग्रामीणों से बड़े स्तर पर खरीद…



