

गुलदार के हमले में किसान की मौत, गांव में दहशत रुद्रप्रयाग | रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम पंचायत जौंदला में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में गुलदार ने एक किसान को अपना शिकार बना लिया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान पाली मल्ली तोक निवासी मनवर सिंह बिष्ट (54 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे मनवर सिंह बिष्ट अपनी गौशाला की ओर गए थ…



