

हल्द्वानी : कुमाऊं परिक्षेत्र में साइबर ठगी और भूमि धोखाधड़ी पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाने वाले साइबर अपराधों और फर्जी रजिस्ट्री मामलों में त्वरित व निर्णायक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आईजी ने हल्द्वानी में आयोजित समीक्षा बैठक में साइबर ठगी के मामलों में तकनीकी साक्ष्य मजबूत करने और ठगी गई धनराशि की जल्द रिकवरी को प्राथमिकता देने क…



