

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक अवैध सॉस निर्माण इकाई पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। टीम ने करीब 8 कुंतल सॉस और बिना लेबल की 351 बोतलों को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग को लंबे समय से बाजार में बिना लेबल वाली सॉस बिकने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर विभाग क…



