

देहरादून/चकराता: पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जौनसार-बावर की जीवनरेखा माने जाने वाले कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर चापनू मोड़ के पास भारी भूस्खलन के चलते यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। मौके पर मौजूद यात्रियों के अनुसार वे घंटों से जाम में फंसे हुए…



