

जनपद रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु हुए बन्द। श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज दिनांक 23 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार) की प्रातः 8ः20 बजे पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परम्पराओं के अनुसार शीतकाल हेतु विधिवत बंद कर दिये गये हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज प्रातः 4 बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रारम्भ की गयी है। कपाट बन्द होने के अवसर पर मा. मुख्यमंत्र…



