

गोपेश्वर: उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन किए। भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार के दर्शन के बाद उन्होंने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को दानस्वरूप 10 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अंबानी का भव्य स्वागत किया और उन्हें उत्तराखंडी टोपी भेंट क…



