

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक यात्राओं और शैक्षिक संस्थानों को मजबूत करने के लिए 8.03 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं से तीर्थ स्थलों पर सुविधाएं बेहतर होंगी और विद्यालयों का ढांचा भी सुदृढ़ होगा। मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थायी हेलीपैड के प्लेटफॉर्म विस्तार और एप्रोच रोड के सुधार के लिए…



