

हरिद्वार: शहर के ललतारा पुल के पास देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से सात दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान राख हो गया। इस हादसे के बाद छोटे दुकानदारों के रोजी-रोटी पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक एक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की सभ…



