

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। मंदाकिनी नदी के बीच तीन महिलाएं अचानक तेज बहाव में फंस गईं। समय रहते सूचना मिलने पर SDRF और DDRF की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों महिलाओं का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। जानकारी के अनुसार महिलाएं नदी में बहकर आई लकड़ियां निकालने गई थीं। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी नदी क…



