

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित एफआरआई में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे और समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री 8260 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंग…



