

देहरादून: जिला प्रशासन ने जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) का वेतन रोक दिया। कार्रवाई के बाद लंबित पड़े मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। मामला विकासखंड डोईवाला के ग्राम इठारना में 1 दिसंबर 2025 को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर से जुड़ा है। शिविर में ग्राम पंचायत गौहरी माफी निवासी प्रदीप सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय भगत सिंह क…



