

देहरादून: पिछले माह शोभा रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय जाकर जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात की और अपनी परेशानी बताई। शोभा का बेटा शत प्रतिशत विकलांग है और उनकी एक बेटी पढ़ाई कर रही है। पति की वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई थी और अब उनके पास कोई रोजगार का साधन नहीं है। शोभा ने बताया कि उन्होंने बैंक से 17 लाख रुपये का ऋण लिया था। लेकिन पति के निधन के बाद बैंक ने इंश्योरेंस क्लेम की राशि 13,20,662…



