

गुलदार के हमले से खाई में गिरकर महिला की मौत बागेश्वर। काफलीगैर के पासदेव गांव निवासी महिला की बिनसर के जंगल में खाई में गिरकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, महिला बांज का गट्ठर लेकर लौट रही, तभी गुलदार ने झपटा मार दिया था। पुलिस और वन विभाग जांच कर रहा है। ग्राम प्रधान घनश्याम राणा ने बताया कि 45 साल की प्रेमा देवी पत्नी प्रेम राम गांव की ही विमला देवी के साथ मंगलवार को बिनसर क…



