

रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को दावत के बहाने घर से बुलाया गया और बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर जट्ट गांव निवासी 28 वर्षीय गौरव को 11 जुलाई की शाम उसके दोस्त सुमित ने फोन कर मिलन…



