

देहरादून : देहरादून की सहस्त्रधारा रोड से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। यहां सड़क के डिवाइडर पर लगाए गए फूलों और पौधों को कुछ युवक उखाड़कर ले जाते हुए दिखाई दिए। इस घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद शहर में चर्चा शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार शहर को सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए Mussoorie Dehradun Development Authority (MDDA) की ओर से लंबे समय से अभियान चलाय…



