

हल्द्वानी- सलड़ी के पास भीमताल हाईवे बंद! ज्योलीकोट से डायवर्ट हो रहे वाहन। हल्द्वानी- शनिवार सुबह हल्द्वानी-भीमताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलड़ी के पास भारी भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा आ गया। मलबा गिरने से मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और मलबा हटाने क…



