शहीदों को सलामी, पूर्व सैनिकों को बेमिसाल सुविधा: धामी सरकार की बड़ी घोषणाएं

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों और शहीदों के आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं। बदरीनाथ यात्रा से लेकर प्रोत्साहन भत्ते और सरकारी नौकरी तक दी जाएगी विशेष सुविधा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार, 12 मार्च को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों और शहीदों के 60 वर्ष से ऊपर के आश्रितों को निःशुल्क बदरीनाथ धाम की यात्रा कराएगी।

इस मौके पर सीएम धामी ने उपनल कर्मियों के लिए भी बड़ी राहत दी। सरकार ने 22 हजार उपनल कर्मियों के नियमितीकरण की नीति को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया है। इस फैसले से खुश उपनल कर्मियों ने सीएम के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया, जिसमें उन्होंने यह घोषणा की।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों की वीरांगनाओं और बेटियों को ड्रोन दीदी योजना के तहत ड्रोन संचालन का विशेष प्रशिक्षण देगी, जिससे उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उपनल कर्मचारियों को अब हर महीने प्रोत्साहन भत्ता दिया जा रहा है, जो पहले तीन महीने में एक बार दिया जाता था। 10 साल से कम अनुभव वाले पूर्व सैनिकों को 5000 रुपए, 10 साल से अधिक अनुभव वालों को 6000 रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं।

सीएम ने यह भी बताया कि शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया गया है। साथ ही, शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की योजना में आवेदन करने की अवधि को 5 साल कर दिया गया है।

इसके अलावा, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को भी 50 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए कर दिया गया है। राजधानी देहरादून के गुनियाल गांव में शहीदों की याद में एक भव्य सैन्य धाम भी बनाया जा रहा है।

पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए मुख्यमंत्री धामी की यह घोषणाएं एक नई दिशा का संकेत देती हैं। सरकार के इन प्रयासों से प्रदेश के वीरों और उनके परिवारों को एक सशक्त और सम्मानजनक भविष्य की उम्मीद दिख रही है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :

Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


खबरे शेयर करे :