बड़ा सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, 5 की मौत, 1 महिला बचाई गई।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में दर्दनाक हादसा, धारी देवी दर्शन को निकले थे फरीदाबाद के 6 लोग, अलकनंदा में समा गई थार।

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। देवप्रयाग थाना क्षेत्र में बागवान के पास एक थार एसयूवी अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। हादसा शनिवार को हुआ। इस गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे।

सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई गहरी और इलाका दुर्गम होने के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी, रेस्क्यू के दौरान एक महिला को जीवित निकाल लिया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। महिला की पहचान अनीता के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि

> “गाड़ी के मलबे तक पहुंचने में समय लगा, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य में तेजी लाई गई।”

हादसे में तीन किशोर, एक महिला समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी फरीदाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग धारी देवी मंदिर दर्शन के लिए निकले थे, चश्मदीदों के मुताबिक थार गाड़ी पर “Apply For” नंबर लिखा हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह गाड़ी नई खरीदी गई थी।

हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा और मृतकों के शवों को बरामद किया, एक धार्मिक यात्रा की शुरुआत इस तरह एक भीषण हादसे में तब्दील हो जाएगी, किसी ने नहीं सोचा था। हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :