Uttarakhand: मैदान में तपिश और उमस से राहत नहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना !

खबरे शेयर करे :

आज दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गर्जन के साथ एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में चार जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में मानसून के सक्रिए होते ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी से राहत मिली है। लेकिन मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला थमा तो आधे दिन तक उमस और गर्म हवाओं ने झुलसाया।

ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा और पर्वतीय इलाकों का तापमान भी सामान्य के आसपास रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गर्जन के साथ एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में चार जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने का अनुमान है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो नौ जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से गिरेगा पारा !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड के…


    खबरे शेयर करे :

    मसूरी में वीकेंड का जबरदस्त क्रेज, होटलों में 60% एडवांस बुकिंग !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :रविवार शाम और सोमवार के लिए शहर के होटलों में करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एडवांस बुकिंग के अलावा भी…


    खबरे शेयर करे :