Uttarakhand News: नालों के किनारे रहना पड़ा भारी, 150 से ज्यादा परिवारों को घर खाली करने का नोटिस !

खबरे शेयर करे :

जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व विभाग ने हल्द्वानी शहर के नालों के आसपास रहने वाले 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के बावजूद घर खाली न करने पर जबरन हटाया जाएगा।

जिला प्रशासन के निर्देश के बाद राजस्व विभाग ने हल्द्वानी शहर के आसपास बहने वाले नालों के आसपास रहने वाले 150 परिवारों को घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद भी घर खाली नहीं हुए तो जरूरत पड़ने पर जबरन हटाया जाएगा |

शहर में कलसिया, रकसिया और देवखड़ी नाले बरसात में उफान पर आ जाते हैं। पूर्व के वर्षों में कई बार मानसून के दौरान नालों के आसपास रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुसने या भूस्खलन से भवन ध्वस्त होने जैसी घटनाएं हुई हैं। बरसात में खतरे को देखते हुए डीएम ललित मोहन रयाल ने राजस्व विभाग को समय रहते आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि उक्त नालों के आसपास रहने वाले लोगों को संबंधित क्षेत्र के पटवारी के माध्यम से घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के नोटिस जारी किए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति के पास दूसरा कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है तो उसके लिए प्रशासन स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ऐसे लोगों के लिए नगर निगम के रैन बसेरे अथवा सरकारी विद्यालयों में अस्थाई ठिकाना बनाया जाएगा।

मानसून सीजन को देखते हुए जिले भर के अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। कोई भी अधिकारी इस अवधि में अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा। नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहा गया है। जिसके पास सुरक्षित ठिकाना नहीं है उसके लिए प्रशासन स्तर पर व्यवस्थाएं की जाएंगी।

खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से गिरेगा पारा !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड के…


    खबरे शेयर करे :

    मसूरी में वीकेंड का जबरदस्त क्रेज, होटलों में 60% एडवांस बुकिंग !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :रविवार शाम और सोमवार के लिए शहर के होटलों में करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एडवांस बुकिंग के अलावा भी…


    खबरे शेयर करे :