

लक्सर: लक्सर तहसील के मुंडाखेड़ा कलां गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब और सरकारी ज़मीन पर बने 41 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती रही और पूरे गांव में दिनभर हलचल मची रही। कार्रवाई का नेतृत्व खुद तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने किया। उनके साथ प्रशासनिक अमला और जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंचीं और अतिक्रमण…



