होली के बाद जलाशय में गई मासूम की जान, 48 घंटे बाद मिला शव

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– होली के बाद नहाने के लिए जलाशय में गया 14 वर्षीय किशोर डूब गया था, एनडीआरफ और SDRF की टीम ने काफी तलाश की जिसके बाद अब आज बच्चे का शव बरामद मिला है और परिवार में कोहराम गया।

गदरपुर: गदरपुर के बांसखेड़ा बेरिया दौलत निवासी 14 वर्षीय किशोर पुष्पेंद्र सैनी का शव आज 16 मार्च को गूलरभोज के बोर जलाशय से बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और पुलिस की संयुक्त सर्च टीम ने शाम करीब 4:00 बजे शव को खोज निकाला।

गौरतलब है कि पुष्पेंद्र सैनी बीते 14 मार्च को दोपहर 1:00 बजे जलाशय में नहाते समय डूब गया था, जिसके बाद से उसकी तलाश जारी थी। पुष्पेंद्र गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सातवीं का छात्र था।

किशोर का शव मिलने की खबर से परिवार और गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन ने घटना को लेकर संवेदना व्यक्त की है और लोगों से जलाशय में सावधानी बरतने की अपील की है।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :